पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टूडेंट्स का 10वीं में शानदार प्रदर्शन

सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टूडेंट्स का 10वीं में शानदार प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले तीन स्थानों पर रहने वाले छात्र।

भास्कर संवाददाता|बटाला

आईसीएसई दिल्ली बोर्ड की तरफ से ऐलान किए गए दसवीं कक्षा के नतीजे में सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रिंसिपल फादर पीजे जोसफ और मैनेजर फादर जोन पोल ने बच्चों और उनके अभिभावकों व अध्यापकों का अच्छे नतीजे आने पर उन्हें बधाई दी और बताया कि मनरीत वोहरा ने 97 फीसदी अंक लेकर पहला, विसमाद कौर गोराया और ऋषमप्रीत कौर ने 96.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा और मन्नत गुप्ता ने 95.2 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कुल 187 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, उनमें से 48 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बच्चों के बढ़िया भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...