बटाला-कादियां रोड पर संक्रांति पर लंगर लगाया
कादियां। बटाला-कादियां रोड के नजदीक डीएसपी दफ्तर कादियां में संक्रांति पर समूह संगत के सहयोग से लंगर लगाया गया। जिसमें सबसे पहले सरबत के भले की अरदास की गई। बाबा जसपाल सिंह ने बताया कि हर साल संक्रांति पर यहां लंगर लगाया जाता है। इस दौरान परमजीत सिंह, महिंदर सिंह, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरदेव सिंह मौजूद थे।