सेवा अधिकार कानून में जनता के प्रति अफसर जवाबेदह
सेवा अधिकार कानून ने सरकारी बाबू लोगों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया है और इस कानून के तहत लोगों को अलग-अलग विभागों से संबंधित 351 सेवाएं तय समय में मिल रही हैं। राज्य भर में 13 करोड़ से अधिक लोग सेवा अधिकार कानून के तहत सेवाएं ले चुके हैं। यह जानकारी जगदीप सिंह चीमा मुख्य कमिशनर पंजाब राज सेवा अधिकार कमिशन ने बटाला में लगाई मोबाइल कोर्ट के दौरान पत्रकारों से बातचीत दौरान दी। इस मौके पंकज महाजन कमिशनर सेवा अधिकार कमिशन, लखविंदर सिंह लक्खी कमिशनर सेवा अधिकार कमिश्न और एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता उपस्थित थे। मुख्य कमिश्नर जगदीप सिंह चीमा ने बताया कि अलग-अलग विभागों की आरटीएस के तहत दी जाती 32 हजार सेवाएं पेंडिंग हैं और कमिश्न की तरफ से इन पेंडिंग सेवाओं के तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को हिदायत की गई है। आरटीएस के तहत निश्चित समय में सरकारी सेवा लेना लोगों का कानूनन अधिकार है और इस कानून के दायरे में आता कोई भी विभाग निर्धारित समय में सेवा देने से मना नहीं कर सकता।
निपटारा
पंजाब राज सेवा अधिकार कमिशन ने बटाला में मोबाइल कोर्ट लगाई, 12 शिकायतों का निपटारा किया
शिकायतें सुनते मुख्य कमिशनर जगदीप सिंह चीमा व अन्य।
दफ्तरों में आरटीएस के अलग से रजिस्टर लगाए जाएं
मुख्य कमिश्नर चीमा ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए कमिश्न की तरफ से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल कोर्ट लगाई जा रही हैं, ताकि मौके पर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा सके। बटाला की मोबाइल कोर्ट में सीवरेज बोर्ड और अन्य विभागों से संबंधित 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। कमिश्न द्वारा लोगों में आरटीएस बारे ओर जागरूकता लाने के लिए भी य| किए जाएंगे। मोबाइल कोर्ट से पूर्व अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए मुख्य कमिश्नर जगदीप सिंह चीमा और कमिश्नर पंकज महाजन ने कहा कि जो विभाग सेवा कानून के घेरे में आते हैं, वह इस कानून को अपने विभागों में सख्ती से लागू करें। 25 मई तक हर विभाग अपने दफ्तर के बाहर अपने से संबंधित आरटीएस सेवाओं के बोर्ड लगाएं, ताकि लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में पता लग सके। इसके साथ ही दफ्तरों में आरटीएस के अलग से रजिस्टर लगाए जाएं। लोगों को आरटीएस के तहत सेवाएं निश्चित समय में दी जाएं और अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी इस प्रति लापरवाही करता है तो कमिशन द्वारा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान नरेश महाजन, नायब तहसीलदार बटाला वरियाम सिंह, एसएमओ डॉ.संजीव भल्ला, रछपाल कौर सीडीपीओ बटाला, सीवरेज बोर्ड के एक्सईन एसएस ढिल्लों, रविंदर सिंह कलसी, हरप्रीत सिंह ढिल्लों, बाऊ सुंदर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।