संक्रांति पर्व पर मोटापा रोग निवारण का समापन
बटाला|भारतीय योग संस्थान की तरफ से नेहरू गेट ब्रांच पर मोटापा रोग निवारण का समापन एवं संक्रांति के पर्व पर सतीश दीदी की उपस्थिती में संपन्न हुआ। प्राचार्य अनिल गुप्ता ने मोटापा के आसनों के बारे में साधकों को बताया। इस दौरान उन्होंने कमलचक्र आसन, सर्प आसन, कोण आसन, कटीचक्र आसन, शिशाक आसन, ताड़आसन आदि आसन करवाए। इस मौके विशेष रूप से पहुंचे सतीश दीदी ने बड़े ही सुंदर शब्दों में संक्रांति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने आत्मा एवं परमात्मा के बारे में भी बताया कि परमात्मा का ही अंश आत्मा हमारे शरीर को चला रहा है। सर्व शक्तिवान परमात्मा के द्वारा ही हर कार्य संभव एवं असंभव है। इस दौरान किरण, मधु, शकुंतला, विजय, नीलम, नीरु, प्रीति, सुधा, ऊषा, विनोद सचदेवा, नीतिन, विजय, तरसेम, नरेश अग्रवाल, प्रवीन, सतपाल, ओहरी उपस्थित थे।