नशीले कैप्सूल, गोलियों और चरस समेत दो गिरफ्तार
बटाला | अलग-अलग थानों की पुलिस ने विभिन्न जगह से दो व्यक्तियों को नशीले कैप्सूल, गोलियों और चरस समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सेखवां के एसएचओ रबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुल नहर ठक्करसंधु से एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 100 नशीले कैप्सूल और 100 गोलियां बरामद हुईं। इसी तरह, थाना सिविल लाइन की एसआई प्रीती ने बताया कि पुलिस ने कादियां चूंगी से एक व्यक्ति को 100 ग्राम चरस समेत पकड़ा है।