बटाला | एक्साइज टीम ने गांव खतीब से लावारिस हालत में 4 पैकेटों में पड़ी अल्कोहल को बरामद किया है। टीम द्वारा मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में एक्साइज इंस्पेक्टर रमन कुमार शर्मा, एएसआई रजिंदर चाहल और एक्साइज इंचार्ज गुरप्रीत सिंह गोपी उप्पल ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि गांव खतीब से एक सुनसान जगह पर 4 पैकेट देखे गए। पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें अल्कोहल भरी हुई थी, जबकि आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। टीम ने अल्कोहल को कब्जे में लेकर बाद में उसे नष्ट कर दिया है। इस अवसर पर उनके साथ एचसी बलविंदर सिंह, सर्कल इंचार्ज गोल्डी, तरसेम, चरन, लाली, सुक्खा मौजूद थे।