बटाला| शिवसेना समाजवादी के पंजाब संगठन मंत्री राजीव महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इसीलिए हिंदू नेताओं की सुरक्षा में कटौती की जा रही है। पंजाब में पिछले दिनों कई हिंदू नेताओं पर हमले हो चुके हैं और कई हिंदू नेता शहीद भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद अपने पांव पसार रहा है, लेकिन शिवसेना समाजवादी कभी भी आंतकवाद को पनपने नहीं देगी। शिवसेना समाजवादी 6 जून को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमृतसर में हवन यज्ञ करके शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। सरकार को चाहिए कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा में कटौती न करके उनकी सुरक्षा को और यकीनी व मजबूत बनाया जाए।