बटाला| कादियां चूंगी श्मशानघाट के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। वहीं, कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों द्वारा जख्मी युवक को सिविल अस्पताल बटाला में ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार साहिल पुत्र अजीत सिंह निवासी माननगर बटाला मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। जब वह कादियां चूंगी श्मशानघाट के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही इनोवा कार नंबर पीबी18एल0100 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस कारण साहिल सड़क पर गिरने से गंभीर जख्मी हो गया। वहीं, कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत साहिल सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। अर्बन अस्टेट चौकी की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।