डेंगू और चिकनगुनिया रोग इलाज योग्य है। इनके सही इलाज से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। डेंगू और चिकनगुनिया एडीज नाम के मच्छर के काटने से फैलते हैं और यह मच्छर खड़े पानी में पैदा होता है और सुबह के समय ही काटता है। माता सुलखनी जी सिविल अस्पताल बटाला के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार भल्ला ने डेंगू व चिकनगुनिया बीमारियों से बचने के उपायों के जानकारी सांझी करते हुए बताया कि डेंगू के लक्ष्ण तेज बुखार होना, सिर दर्द, मासपेशियों में दर्द, चमड़ी के दाने, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना इत्यादि हैं। इन बीमारियों से बचने का आसान उपाय यह है कि हम अपने आसपास मच्छरों को पैदा ही न होने दें। अपने घरों व काम वाले स्थानों पर कूलरों, गमलों आदि में खड़े पानी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। डॉ. भल्ला ने कहा कि हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाए। डेंगू का मच्छर सप्ताह में अंडे से पूरा मच्छर बनता है, इसलिए कूलरों, गमलों, फ्रिजों आदि की ट्रे व अन्य पानी के बर्तनों को सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को साफ करके सूखा रखा जाए। डॉ. भल्ला ने कहा कि डेंगू व चिकनगुनिया का टैस्ट व इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क किया जाता है।
एसएमओ डॉ. संजीव कुमार।