पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध शराब समेत चार को किया गिरफ्तार

अवैध शराब समेत चार को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब समेत चार को किया गिरफ्तार
बटाला | विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह से अवैध शराब समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में थाना घनीए-के-बांगर के एएचसी अमरीक सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि पुल नहर ठठा से एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 7500 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान वजीर सिंह निवासी ठठा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, थाना सिटी के एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पुरानी ट्रक यूनियन बटाला से 22500 एमएल अल्कोहल समेत दिलबाग सिंह निवासी बैंक कालोनी बटाला को गिरफ्तार किया है। उधर, एचसी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने लक्ष्मी पैलेस के नजदीक से परमिंदर निवासी बैंक कालोनी बटाला को 18750 एमएल अल्कोहल समेत गिरफ्तार किया है। वहीं, एचसी जगदेव ने बताया कि उन्होंने दलबीर निवासी ईसानगर बटाला को बैंक कालोनी बटाला से 12 बोतल अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है, जिसे बादे में जमानत पर छोड़ दिया गया।

खबरें और भी हैं...