गैस स्टोव से साड़ी को आग लगने से महिला झुलसी, मौत
गैस स्टोव से साड़ी को आग लगने से महिला झुलसी, मौत
भास्कर संवाददाता | बटाला
गैस स्टोव से साड़ी को आग लगने से महिला झुलस गई, जिस कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस थाना कादियां के एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि धर्मपाल वासी कादियां ने पुलिस को बताया कि उसकी प|ी राधा रानी सुबह के समय गैस स्टोव पर खाना बना रही थी। अचानक कुछ झटाक से आवाज आई और उसकी साड़ी को आग लग गई, जिस कारण वह भी झुलस गई। इलाज के लिए उसे अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।