पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला के पड़ोसी से हो गए अवैध संबंध, विदेश से लौटे पति को दाल में दिया जहर, गिरफ्तार

महिला के पड़ोसी से हो गए अवैध संबंध, विदेश से लौटे पति को दाल में दिया जहर, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बटाला/घुमान

पुलिस थाना रंगड़ नंगल इलाके में एक महिला ने पड़ोसी के साथ अवैध संबंध के चलते पति की हत्या का प्रयास किया। महिला ने पति के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। परिजनों द्वारा समय पर व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिससे उसकी जान बच गई। महिला के पति के बयानों के आधार पर पुलिस ने प|ी तथा उसके आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता की प|ी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि पति के विदेश जाने के बाद प|ी ने पड़ोसी से अवैध संबंध बना लिए तथा पति द्वारा विरोध करने पर प|ी ने उसकी दाल में 11 अप्रैल को जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश की। वहीं, थाना रंगड़ नंगल के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि कुलविंदर निवासी पीरोवाली ने बताया कि उसकी शादी 2002 में राजविंदर कौर के साथ हुई थी। बाद में वह मस्कट चला गया। उसके जाने के बाद प|ी के पड़ोसी हरपाल के साथ अवैध संबंध बन गए। उसने प|ी को समझाया भी, लेकिन वह नहीं समझी।

पति बोला | पहले भी ओरों से थे राजविंदर के अवैध संबंध, फोन पर देती थी धमकी- घर आने पर मार दूंगी
कुलविंदर ने बताया कि वह 5 अप्रैल को मस्कट से अपने घर आया था। अवैध संबंधों के बारे में उन्हें करीब 2 साल पहले ही पता चला था, जबकि उनके परिवार को पहले से ही पता था। वह इसलिए उसे नहीं बताते थे, ताकि घर बर्बाद होने से बचा रहे। कुलविंदर ने बताया कि इस मामले में उनकी दो-तीन बार राजविंदर कौर से लड़ाई भी हुई। राजविंदर कौर ने फोन पर उन्हें धमकी दी थी कि वह जब विदेश से आएगा तो उसे मार देगी। कुलविंदर ने बताया कि वह उनके छोटे भाई पर भी कई तरह के आरोप लगा चुकी है। यह सब साजिश के तहत हुआ है। कुलविंदर ने बताया कि कई बार उसे हरपाल सिंह मोटरसाइकिल पर उसके मायके कादियां में ले जाता था। उसे मारने का सामान भी हरपाल ने ही लेकर दिया होगा। कुलविंदर ने बताया कि उसने विदेश से प|ी को 4-5 लाख रुपए भेजे थे, लेकिन उसने हरपाल के साथ मिलकर वह लाखों रुपए और सोने के जेवर भी गुप्त कर लिए हैं। कुलविंदर ने बताया कि हरपाल का भाई, मामा आदि भी उसे सुधरने के लिए बहुत समझाते रहते थे। वहीं, राजविंदर कौर के शादी के बाद भी कइयों के साथ उसके अवैध संबंध रह चुके हैं। कुलविंदर ने यह भी बताया कि 11 अप्रैल को उसे जहर खिलाने के बाद वह फिर हरपाल के घर की ओर ही भागी थी। कुलविंदर ने बताया कि प|ी राजविंदर ने अपने प्रेमी हरपाल सिंह की शह पर ही उसकी दाल में पारानुमा जहर मिलाकर जान से मारने की नीयत से ऐसा किया है। उधर, पुलिस ने प|ी राजविंदर कौर और उसके प्रेमी हरपाल सिंह वासी पीरोवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को कुलविंदर को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

कुलविंदर अपने परिवार के साथ जानकारी देते।

प|ी ने आशिक के साथ

मिल बनाया हत्या का

प्लान, दाल में डाला पारा

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि प|ी ने अपने आशिक के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। जिसमें तय हुआ कि पति को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया जाएगा। प्लान के तहत 11 अप्रैल को उसकी प|ी राजविंदर कौर ने उसकी दाल में पारा मिला दिया। प|ी ने खुद वह दाल नहीं खाई। रोटी खाने के बाद पति की हालत खराब हो गई। उसकी मां और बहन ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने बताया कि उसे कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पकड़ी गई आरोपी महिला पुलिस के साथ।

गिरफ्तार के वक्त जो कपड़े राजविंदर ने पहने, वह हरपाल की बेटी के हैं : कुलविंदर

कुलविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार होने पर जो कपड़े राजविंदर कौर ने पहने हैं वह भी हरपाल की लड़की के ही हैं, क्योंकि उनके छोटे भाई की प|ी सिलाई का काम करती है और वह सूट भी उनके घर से ही सिलाई होकर गया हुआ है। इस संबंध में थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरपाल सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...