सीआरपीएफ में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सीआरपीएफ में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बटाला | सीआरपीएफ में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कादियां के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मनजीत कौर प|ी गुरसेवक सिंह निवासी कृष्णा नगर कादियां ने पुलिस को 19 जनवरी 2018 को शिकायत दी थी कि सुखविंदर सिंह, अजय कुमार निवासी मोहल्ला धर्मपुरा कादियां, कमलजीत सिंह निवासी ढेसियां ने उसके व अजैब सिंह वासी खारा के लड़के को सीआरपीएफ में भर्ती करवाने के बदले कुल 7 लाख रुपए लिए थे, लेकिन उन्होंने न तो लड़कों को सीआरपीएफ में भर्ती करवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। डीएसपी सिटी द्वारा जांच के बाद पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।