पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशुओं को बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

पशुओं को बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | पशुओं को बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस कारण ट्रक चालक जख्मी हो गया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई। मृतक के पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि जगतार सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी पंडोरी वड़ैच मजीठा रोड अमृतसर टिप्पर पर बजरी लोड करके पठानकोट से वापस आ रहा था। रास्ते में बाईपास पर ट्रक के आगे पशु आने के कारण उसने पशुओं को बचाते हुए ट्रक को मोड़ दिया, जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जगतार सिंह जख्मी हो गया, जिसे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...