पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में पूर्व सरपंच ने मामा भांजे पर किया हमला, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

जमीन विवाद में पूर्व सरपंच ने मामा-भांजे पर किया हमला, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस थाना सेखवां इलाके में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच ने अपने बेटे व साथियों के साथ मिलकर मामा और भांजे को रास्ते में रोककर उनपर तेजधार हथियारों से हमला किया। बाद में उन्हें अगवा कर हथियारों के बल पर निर्वस्त्र कर उनकी वीडियो बनाई गई। पुलिस ने पूर्व सरपंच व उसके बेटे समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, थाना सेखवां के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि बंटी निवासी मसानियां ने पुलिस को बताया कि वह अपने भांजे राजू निवासी मसानियां के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब वह पुल सूआ वडाला ग्रंथियां पहुंचे, तो गग्गी पुत्र सतनाम सिंह और पूर्व सरपंच सतनाम मोटरसाइकिलों पर करीब 5 अज्ञात साथियों के साथ आए। उन्होंने आते ही उन पर दातर, बेसबाल, दस्ते आदि तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनमें से एक नौजवान के पास पिस्तौल भी थी। उक्त लोग उन्हें अगवा करके गांव रसूलपुर ले गए। वहां भी उन्होंने खूब मारपीट की और उनके कपड़े भी उतारे गए और उनकी वीडियो बनाई गई। वीडियो को मोबाइल पर बनाकर रख लिया गया। उनका कहना था कि इस वीडियो को जानबूझ कर बनाया गया, ताकि उनकी बेइज्जती की जा सके। इस दौरान उसका भांजा राजू किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। बंटी ने बताया कि गग्गी ने उसे छत पर रस्सी के साथ बांध दिया। उससे 2 हजार रुपए, एक मोटरसाइकिल (पीबी06टी8322) और उसके दो मोबाइल भी छीन लिए। गौर हो कि बंटी का पूर्व सरपंच सतनाम सिंह के भतीजे मनदीप के साथ जमीन की बांट को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस संदर्भ में पुलिस ने पूर्व सरपंच और उसके बेटे समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो क्यों बनाया, पुलिस कर रही जांच : थानेदार

थाना सेखवां के थानेदार रबिंदर सिंह का कहना था कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वह जांच करने में लगे हुए है। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस पता कर रही है कि वीडियो को किस मकसद से बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...