पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे उपभोक्ता सलाहकार ने श्वेत मलिक को मांगों से अवगत कराया

रेलवे उपभोक्ता सलाहकार ने श्वेत मलिक को मांगों से अवगत कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | रेल मंत्रालय यात्रियों को यात्रा के दौरान अच्छी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल हर संभव य| कर रहे हैं। यह बात राज्य सभा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन श्वेत मलिक ने एबीपी यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गोयल को अपने निवास स्थान पर कही। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार एवं शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य सुरेश ने उन्हें बताया कि अमृतसर से वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने के लिए कोई भी गाड़ी नहीं है। केवल साप्ताहिक गाड़ी अहमदाबाद से चलकर अमृतसर होकर कटरा तक जाती है, जिसका भी बटाला में ठहराव नहीं है इसका समाधान करें। गोयल ने अपनी मांगों में रेलवे का कोटा जो फिरोजपुर शिफ्ट हो गया है, उसे अमृतसर से वापस लाने के साथ अमृतसर से चलकर बटाला-पठानकोट होकर कटरा तक के लिए श्रद्धालुओं के लिए नई गाड़ी चलाने की मांग की। श्वेत मलिक ने भरोसा दिलाया कि मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने के लिए अमृतसर से बहुत ही जल्द नई गाड़ी चलाई जाएगी, और साप्ताहिक गाड़ी को बटाला स्टेशन पर रुकवाने, काटा अमृतसर वापस लाने के लिए रेलवे के अधिकारियों से दोबारा बात करेंगे।

खबरें और भी हैं...