पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को मंडियों में नहीं होगी परेशानी : डीसी

किसानों को मंडियों में नहीं होगी परेशानी : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने दाना मंडी में पहुंचकर गेहूं की खरीद की शुरु करवाई। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, डीएफएससी मनीश नरूला, एएफएसओ पनग्रेन राजेश शर्मा, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी कुलवंत सिंह, सुपरवाइजर मार्केट कमेटी जसवंत सिंह, डिस्ट्रिक मंडी बोर्ड डीएमओ निर्मल सिंह कोहाड़ भी उपस्थित थे। इस दौरान डीसी सिद्धू ने किसानों के साथ मुलाकात भी की।

डीसी सिद्धू ने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों की गेहूं सरकारी रेट पर ही ली जाएगी। सरकार की ओर से गेहूं का एक-एक दाना किसानों से खरीदा जाएगा। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी कहा कि किसानों के लिए मंडियों में हर सुविधा का प्रबंध किया जाए और गेहूं का सही तोल किया जाए। इस दौरान बाबा एंड कंपनी से सरपंच बूटा सिंह और गुरबख्श सिंह एंड सन्स दोनों आढ़तियों ने किसान निशान सिंह निवासी गांव धीर, दलजीत सिंह निवासी प्रतापगढ़ की 125 क्विंटल गेहूं की खरीद सरकारी रेट के अनुसार वेयर हाउस को करवाई। इस अवसर पर परमजीत सिंह, तरसेम राज, जसवंत सिंह, वरिंदर भल्ला, पनग्रेन से अजयदीप मट्टू, इंस्पेक्टर जगजीवन व मेजर सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

दाना मंडी में पहुंचकर किसानों द्वारा लाई गई गेहूं को देखते डीसी सिद्धू व अन्य।

खबरें और भी हैं...