पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल के गांव कलेरकलां में 15 अप्रैल को कुछ शरारती तत्वों ने एक पास्टर के घर आग लगा दी थी। इस घटना में धार्मिक पुस्तक व साहित्य अग्निभेंट हो गए थे। वहीं, पास्टर विजय के घर का सारा घरेलू सामान भी जल गया। इस पर मंगलवार को पंजाब राज अल्पसंख्यक कमिशन के चेयरमैन मुनव्वर मसीह गांव कलेरकलां में घटना का जायजा लेने पहुंचे।

चेयरमैन मसीह ने कहा कि बीते दिनों हुई यह घटना बेहद निंदनीय व दुखदायी है। घटना के अंजाम देने वालों 5 आरोपियों में मुख्य दोषी तरसेम सिंह को चाहे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी चार दोषी फरार हैं। इस अवसर पर चेयरमैन मसीह ने पुलिस अधिकारियों को फरार सभी आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर-अंदर गिरफ्तार करने की हिदायत दी। उन्होंने तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि इस वारदात में पास्टर विजय का घरेलू सामान भी जल गया है, इसलिए हुए माली नुकसान की सारी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाए। उन्होंने पीड़ित पास्टर को आश्वासन दिलाया कि उनके हुए माली नुकसान के बदले 10 लाख मुआवजे के लिए सरकार से बात करेंगे। इसके बाद उन्होंने इलाके के गणमान्य व्यक्तियों सहित घटना से संबंधित लोगों के बयान कमलबंद किए। उन्होंने समूह गांव निवासियों को आह्वान किया कि वह आपसी भाईचारक सांझ बनाए रखें और ऐसे सामाजिक माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों से सुचेत रहें।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कमिश्नर विक्टर मसीह, एसपी ऑप्रेशन बटाला बीएस ढिल्लों, नायब तहसीलदार निर्मल सिंह, प्रिंस मसीह, राकेश विलियम, डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, सरपंच गुरदेव सिंह, पास्टर हैप्पी, बीडीपीओ धारीवाल कंवलजीत कौर, एसएचओ गुरबिंदर सिंह, चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह, पास्टर तेजा, सतपाल मसीह आदि मौजूद थे।

दौरा

गांव कलेरकलां में घटना का जायजा लेने पहुंचे पंजाब स्टेट अल्पसंख्यक चेयरमैन

अधिकारियों से बातचीत करने चेयरमैन मुनव्वर मसीह। -भास्कर

खबरें और भी हैं...