पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाला काबू

आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाला काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | बटाला की सिटी पुलिस ने शनिवार देर शाम को इलाके में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फिलहाल गिरोह के सरगना तथा उसकी दुकान में काम करने वाले को पकड़ा है। उनके कब्जे से 6700 रुपए नकद, हिसाब रखने वाली दो कॉपियां तथा चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में आरपीसी की धारा 420, 78 आईटी एक्ट तथा 13ए गैमब्लिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सिटी पुलिस को सूचना मिली कि वहाडी गेट इलाके में गिफ्ट हाउस की दुकान में सट्टा खिलाया जाता है। इस पर पुलिस टीम ने शाम को दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को मौके से हिसाब की कॉपिया, पैसे तथा मोबाइल बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस दुकान के मालिक संजीव निवासी हाथी गेट तथा उसकी दुकान पर काम करने वाले विशाल निवासी कपूरी गेट को पकड़कर थाने में ले आई। इस दौरान थानेदार के कमरे को अंदर से बंद करके काफी समय तक चर्चा भी चली। लेकिन बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

थानेदार विश्वामित्र ने बताया कि छापे के दौरान पुलिस को सामान बरामद हुआ, जिससे साबित हो गया कि वह सट्टा खिलाता है। पुलिस ने जांच पूरी कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि सरगना करीब चार साल पहले भी इसी मामले में पकड़ा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...