पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से मारपीट करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो पर केस

महिला से मारपीट करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | पुलिस ने एक महिला से मारपीट करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सदर की एएसआई बिंदू कुमारी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पति पंजाब पुलिस में था, जिसकी मौत हो चुकी है। उसके ससुर सविंदर सिंह ने 2016 में उसे 10 मरले की जगह दी हुई थी। जिस पर उसके देवर बलजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह ने धक्के से उसके हिस्से वाले बरामदे में तूड़ी डाल रखी है। जब उसने इस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें भी कीं। इसके अलावा उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने बलजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी काला नंगल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...