बटाला|बटाला के कम्यूनिटी हाल में एनएसयूआई की ओर से एक मीटिंग बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता हरमन, डैनी गुलाटी, समर, अमित पाल की ओर से की गई। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी व एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान अक्षय शर्मा ने बटाला के जिला गुरदासपुर की एनएसयूआई टीमों कसे घोषित किया, जिसमें डैनी गुलाटी को जिला गुरदासपुर का यूथ कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया।
समर को जिला चेयरमैन एनएसयूआई, अमितपाल जिला कोआर्डिनेटर सोशल मीडिया सेल, एपी को बटाला प्रधान एनएसयूआई, पुनित नैयर सिटी प्रधान एनएसयूआई सोशल मीडिया सेल, जगबीर सिंह हलका प्रधान सोशल मीडिया सेल नियुक्त किया गया।
डैनी गुलाटी होंगे गुरदासपुर के यूथ कांग्रेस महासचिव
जिला गुरदासपुर नवनियुक्त यूनिट के साथ पंजाब अध्यक्ष अक्षय शर्मा । -भास्कर