तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटा जख्मी
अस्पताल में भर्ती दोनों जख्मी।
घुमान | थाना घुमान के अंतर्गत कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटा जख्मी हो गए, जबकि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अवतार सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और उसका बेटा जगजीवन सिंह निवासी कौड़े दोनों मोटरसाइकिल नंबर पीबी09जे7244 पर अपने गांव से श्री हरगोबिंदपुर को जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही ब्रेजा कार नंबर पीबी07बीडी0207 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार का एयरबैग खुलने के कारण कार चालक बच गया और अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों जख्मियों को सीएचसी घुमान में भर्ती करवाया, जहां से जगजीवन की हालत गंभीर होने पर उसे बटाला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।