पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करोड़ों की प्रॉपटी का मालिक बताकर लड़की से रिश्ता पक्का करने वाला गिरफ्तार

करोड़ों की प्रॉपटी का मालिक बताकर लड़की से रिश्ता पक्का करने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | एक ठग ने खुद को फर्जी तरीके से करोड़ों की प्रॉपटी का मालिक बताकर एक लड़की से रिश्ता पक्का कर लिया। जब लड़की के परिवार को शक हुआ तो खुद को करोड़पति बताने वाला रोडपति निकला। लड़की के परिवार ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बिजली घर चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कादियां के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मोहम्मद हाशम निवासी नंगल बागबाना ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा चौधरी अब्दुला 2017 में हैदराबाद में कोई कोर्स कर रहा था। वहां पर उसकी मुलाकात मोहम्मद उमर मोसिन निवासी अहमदाबाद गुजरात के साथ हुई, जिसके बाद वह उसके बेटे के साथ कादियां आ गया और उसके घर में ही रहने लग गया। बाद में शक पड़ने पर पता चला कि उसके पास जो भी कागजात थे वह झूठे थे।

खबरें और भी हैं...