पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ते में पाइप रखने को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए

रास्ते में पाइप रखने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | रास्ते में पाइप रखने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के दो लोग सिविल अस्पताल में जख्मी हैं। इस संबंध में अस्पताल में भर्ती बलकार सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी बासरपुरा अपने घर को जा रहा था। घर के नजदीक ही सरदूल सिंह ट्राली से पाइप उठाकर रास्ते में रख रहा था। उसने उससे कहा कि वह इन पाइपों को रास्ते में रखकर किसी के खेत में रख दे। तभी सरदूल सिंह और तीन अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट करने लगे। बाद में उसके परिवार द्वारा उसे सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया। वही, सिविल अस्पताल में भर्ती सरदूल सिंह ने बताया कि वह ट्राली से पाइप सड़क पर रख रहे थे। तभी बलकार ने रास्ते में पाइप रखने से गुस्सा होकर साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...