पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चे ने दलितों के साथ हो रही धक्केशाही के विरोध में थाना घुमान का किया घेराव

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चे ने दलितों के साथ हो रही धक्केशाही के विरोध में थाना घुमान का किया घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चे की तरफ से पुलिस द्वारा दलितों के साथ की जा रही धक्केशाही के विरोध में राज्य सचिव गुरनाम सिंह शेरगिल, माझा जोन के इंचार्ज रणजीत सिंह, जिला प्रधान बाबा जसपाल सिंह की सयुंक्त अध्यक्षता में पुलिस के खिलाफ विशाल रोष मार्च कस्बा घुमान के बाजारों में निकाला। रोष मार्च के दौरान पुलिस थाना घुमान का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

वहीं, मोर्चे में शामिल महिलाओं ने सरकार का पिट स्यापा भी किया। राज्य सचिव गुरनाम सिंह शेरगिल ने कहा कि पिछले दिनों गांव दड़ेवाली के दलित परिवार की एक नाबालिग लड़की को गांव के ही कुछ व्यक्तियों की ओर से अगवा कर लिया गया था। लड़की के पिता के बयानों पर पुलिस ने व्यक्तियों पर मामला दर्ज तो किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं डाली गई है। यानि कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, गांव कोड़ेयां में राजनीति से संबंधित एक व्यक्ति द्वारा दलित भाइचारे की साझी जगह पर अवैध कब्जा करने पर हुए झगड़े दौरान दलित वर्ग के लोग जख्मी हुए थे, लेकिन दूसरे धड़े द्वारा राजनीतिक पहुंच होने के कारण झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए। इसी तरह, गांव नंगल झोर के पुरातन छप्पड़ सनियाना जो कि तीन एकड़ में है, उस पर गांव के ही मौजूदा सरपंच की मिलीभगत से अवैध कब्जे करवाए गए, लेकिन पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चे के नेताओं ने कहा कि अगर मामलों संबंधी पुलिस ने कोई कार्रवाई न की, तो वह एसएसपी बटाला का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। मोर्चे द्वारा प्रदर्शन के बाद नेताओं की ओर से थाना मुखी एसएचओ ललित कुमार के साथ बातचीत की गई और थाना मुखी ने मामलों की जांच का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा, बाबा जसपाल सिंह, वीर सिंह, हरजिंदर, ज्ञान सिंह, निर्मल, सतनाम सिंह, मग्गा मसीह, अनिल, बलजीत, संतोख, राजू, बिट्‌टू, दिलबाग, मंगल सिंह के अलावा दलित समाज के लोग मौजूद थे।

थाना घुमान के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते मोर्चे के सदस्य। (दाएं) थाना मुखी से बातचीत करते मोर्चे के नेता।

जांच के बाद दोनों मामलों में बनती कार्रवाई की जाएगी

थाना घुमान के एसएचओ ललित कुमार शर्मा ने कहा कि जो नाबालिग लड़की अगवा करने का मामला है, उसमें जांच की जा रही है। इसके अलावा गांव कोड़ेआ के जमीन का जो मामला है उसकी भी जांच डीएसपसी सिटी के पास चल रही है। जांच के बाद उक्त मामलों में बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...