शराब तस्करी का आरोपी भगौड़ा गिरफ्तार
बटाला|पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी भगौड़े को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना रंगड़-नंगल के एएसआई चरनजीत सिंह ने बताया कि अमरजीत मसीह निवासी चोधरीवाल के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में साल 2004 मे मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को बटाला की अदालत की ओर से 11 अप्रैल 2018 को भगौड़ा करार दे दिया गया था।