आरआर बावा कॉलेज में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई
बटाला|आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में प्रिंसिपल नीरू चड्ढा की आज्ञानुसार ‘गांधीयन स्ट्डीज सेंटर’ के कोआर्डिनेटर व पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रो. शबनम, डॉ. हरदीप कौर व सुखविंदर कौर के निर्देशन में स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य गांधी जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालना था। इस अवसर पर छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर प्रो. गुरिंदर कौर भी मौजूद थी।