शनि मंदिर में भगवान शनि का जन्मोत्सव मनाया
बटाला|शनि मंदिर धर्मपुरा कालोनी में बुधवार को शनि देव महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा-पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने शनि देव के नाम का केक काटा व सत्संग किया। शाम को मंदिर में शनि महाराज के नाम का केक काट कर जयंती महोत्सव मनाया गया। हवन यज्ञ के बाद मूर्ति स्नान करवाया गया। इस दौरान जुगल सतकोहा, मेंबर नरेश महाजन, अंशु हांडा, धर्मवीर कांसरा, पवन घई, विकास सानन, भूषण वर्मा, राज कुमार, विनोद महाजन, नरिंदर, धर्मपाल चौहान, निर्मल नंदा मौजूद थे।