पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंप्लाइज फेडरेशन सर्कल गुरदासपुर ने की मीटिंग, फील्ड में आने पर चेयरमैन व समूह मेंबरों का किया जाएगा काली झंडियों के साथ घेराव

इंप्लाइज फेडरेशन सर्कल गुरदासपुर ने की मीटिंग, फील्ड में आने पर चेयरमैन व समूह मेंबरों का किया जाएगा काली झंडियों के साथ घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंप्लाइज फेडरेशन सर्कल गुरदासपुर की मीटिंग बलदेव सिंह संधु सर्कल प्रधान की अध्यक्षता में 26 नंबर सर्कल में हुई। इस दौरान फैसला किया गया कि पावरकॉम मैनेजमेंट की तरफ से 10 अप्रैल को किए समझौते से आनाकानी करने के कारण इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म ने बिजली मुलाजिमों की हक्की और जायज मांगों को लागू करवाने के लिए 18 मई को सारे पंजाब में डिवीजन स्तर के अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी पालना करते हुए इंप्लाइज फेडरेशन सर्कल गुरदासपुर बलदेव सिंह संधु की अध्यक्षता में 18 मई को 26 नंबर बटाला में सर्कल स्तर का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा और इस प्रदर्शन को कामयाब करने के लिए इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म के झंडे के नीचे काम करते कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की जाती है। संधू ने इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म द्वारा दिए संघर्ष के बारे में नेताओं को बताया कि 18 मई के बाद बिजली बोर्ड के समूह कर्मचारी चाहे टेक्निकल या क्लेरिकल वर्क-टू-रूल काम करेंगे। फील्ड में आने पर चेयरमैन व मेंबरों का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मनजीत सिंह जनरल सचिव, हरजीत सिंह प्रधान देहाती मंडल बटाला, जगतार सिंह प्रधान कादियां मंडल ने विश्वास दिलाया कि 18 मई को किए जा रहे अर्थी फूक प्रदर्शन में समूह कर्मचारी शामिल करके पंजाब सरकार और पॉवरकाम की मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।

इंप्लाइज फेडरेशन सर्कल गुरदासपुर मीटिंग में जानकारी देते फेडरेशन के सदस्य। -भास्कर

13 जून को मुख्य दफ्तर पटियाला में देंगे धरना

30 मई तक सर्कल स्तर की कन्वेंशन करके कर्मचारियों को आने वाले संघर्ष के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, 13 जून को मुख्य दफ्तर पटियाला में हजारों की गिनती में बिजली कर्मचारी रोष धरना देंगे। जून के अंत में हफ्ते में एक दिन मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। इस समय बिजली बोर्ड को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पॉवरकाम मैनेजमेंट की होगी, क्योंकि 10 अप्रैल को पावरकॉम की मैनेजमेंट द्वारा इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म के साथ लिखित समझौता करके विश्वास दिलाया गया था कि कर्मचारियों के पे-बैंड, 23 सालों का स्केल, थर्मल प्लांट को बंद करने के संबंध में 10 मई तक वित्त सचिव पंजाब और मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाकर इन मामलों का हल किया जाएगा। पॉवरकाम की मैनेजमेंट इन समझौतों से भागने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मांगें न माने जाने पर 13 जून को पटियाला में दिया जाएगा राज्य स्तरीय धरना : सुरिंदर कुमार

भास्कर संवाददाता| तिब्बड़ी कैंट

मंजूर मांगों को लेकर पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म पंजाब ने पेडी सीजन से पहले ही बड़े संघर्ष का ऐलान किया है। इस संबंधी टेक्निकल सर्विस यूनियन पंजाब के वित्त सचिव सुरिंदर पप्पू ने बताया कि चेयरमैन पावरकॉम पटियाला ने 10 अप्रैल को ज्वाइंट फोर्म पंजाब से समझौता किया था। इसके अंतर्गत बिजली कर्मियों की 23 वर्षीय स्केल हरेक मुलाजिम को देने, वर्कचार्ज मुलाजिम पक्का करने, लाइनमैन से जेई पदोन्नत करने, सेवादार से एलडीसी प्रमोशन करने, मृतक आश्रित परिवारों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी देने, 2800 सहायक लाइनमेंस को नियुक्ति-पत्र देने आदि मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जबकि अब विभाग कर्मियों की मंजूर मांगों को लागू करने के लिए टाल-मटोल कर रहा है। इसलिए 18 मई को राज्य भर में कॉर्पोरेशन प्रबंधकों के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के तहत उप मंडल गुरदासपुर के सामने भी प्रदर्शन होगा। वहीं बोर्ड डायरेक्टरों के फील्ड में आने पर उनका घेराव किया जाएगा। इसके अलावा 18 मई से 12 जून तक बिजली मुलाजिम वर्क टूल तहत अपनी बनती ड्यूटी 9 बजे से 5 बजे तक करेंगे। वहीं यदि फिर भी मांगें न मानी गई तो 13 जून को पटियाला में पंजाब स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस मौके पर ज्वाइंट फोर्म मेंबर हरजिंदर सिंह, रवेल सिंह, राकेश ठाकुर, बलजीत सिंह रंधावा, दरबार सिंह, जसवीर सिंह मौजूद थे।

सचिव सुरिंदर पप्पू।

खबरें और भी हैं...