पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति पर डेढ़ लाख की मांग को लेकर मारपीट का आरोप

पति पर डेढ़ लाख की मांग को लेकर मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति पर डेढ़ लाख की मांग को लेकर मारपीट का आरोप

बटाला | एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा उसे परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में हेमराज निवासी डेरा रोड मल्ली मार्केट ने बताया कि उनकी बेटी नीरू बाला की शादी धीरज शर्मा से 6 साल पहले हुई थी। धीरज नीरू को दहेज लाने के लिए परेशान करता था और अब डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। रविवार रात को बेटी के ससुराल के पड़ोसियों का फोन आया कि धीरज शराब पीकर बेटी से मारपीट कर रहा है। जब वह बेटी को लेने कपूरथला उसके ससुराल पहुंचे, तो दामाद ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती करवा पुलिस को शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...