पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदार ने एसडीएम दफ्तर में क्लर्क को दिया मांगपत्र

ठेकेदार ने एसडीएम दफ्तर में क्लर्क को दिया मांगपत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | शुगर मिल कीड़ी अफगाना का शीरा और तेजाबी पानी ब्यास दरिया में पड़ने के कारण मछलियों के ठेकेदार ने उसके हुए नुकसान की भरपाई की मांग संबंधी एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता के नाम क्लर्क बबीता को मांगपत्र दिया है। इस संबंध में ठेकेदार सुशील कुमार निवासी मोहल्ला धर्मपुरा वार्ड नंबर 12 कादियां ने बताया कि चड्‌ढा शुगर मिल द्वारा 16 मई से शुगर मिल का शीरा दरिया में डालने के कारण उसका करीब 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शुगर मिल का पानी रेगुलर तौर पर दरिया में फेंका जाता है, जिसकी शिकायत उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर मछली पालन विभाग होशियारपुर को 6 अप्रैल 2018 को की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 मई को जब डीसी गुरदासपुर कीड़ी मिल में जांच के लिए आए, तो उन्हें भी इससे अवगत करवाया था। ठेकेदार ने मांग की कि मिल के खिलाफ कार्रवाई करके नुकसान की भरपाई की जाए।

क्लर्क को नुकसान की भरपाई संबंधी मांगपत्र देते ठेकेदार सुशील कुमार।

खबरें और भी हैं...