पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों की लापरवाही से मरीं ब्यास दरिया की मछलियां, मिल की खामियाें की जांच तक नहीं की

अधिकारियों की लापरवाही से मरीं ब्यास दरिया की मछलियां, मिल की खामियाें की जांच तक नहीं की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने चड्ढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना का दौरा किया और इस मिल से शीरा रिसाव की घटना बारे मिल प्रबंधकों व अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। शुगर मिल से शीरे के कारण ब्यास दरिया की मछलियां व अन्य जल जीवों के मरने पर दुख जताते विधायक लाडी ने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सईएन कुलदीप सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि मिल के शीरे के कारण जितनी बड़ी संख्या में मछलियां व अन्य जीव-जन्तु मरे हैं, उसके लिए मिल प्रबंधन को बरी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा शीरे के टैंकों के पास सही प्रबंध न करने व अन्य कई तरह की कमियों के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस सारी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। जांच मुकम्मल होने के बाद जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधकों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही इतनी भारी संख्या में मछलियां व अन्य जीव-जंतु मरे हैं, क्योंंकि अगर संबंधित विभाग के अधिकारी समय पर चेकिंग करते, तो इतनी बड़ी त्रासदी न होती। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बात का पता लगाया जाएगा कि मिल के घटिया प्रबंधों को संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समय रहते चैक क्यों नहीं किया, जो सरकारी अधिकारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर यकीन औलख, सोनू भल्ला, सतपाल, गुरनाम अठवाल, डॉ. अवतार सिंह मिंटा, नरिंदर सिंह निंदी, हैपी पड्डा, कर्मबीर सिंह, कर्णबीर सिंह, हरबिंदर सिंह शाह, इकबाल, युसुफ मसीह, सर्बजीत सिंह, हीरा मसीह, सरपंच बचन सिंह, पीए गुरदीप सिंह, गगन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...