भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
थाना पुरानाशाला पुलिस ने गांव दारापुर में हुई मारपीट को लेकर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित जगदीश पाल पुत्र चमन लाल निवासी गांव दारापुर ने बताया कि उसकी मलकियत वाली जमीन गांव के साथ लगती है।
जबकि उसके पास ही मसीह भाईचारे के लोगों के घर हैं। 17 मई को सुबह 7 बजे जब वह अपनी जमीन की तरफ गया तो परमजीत प|ी गुलाम मसीह ने राजीव मसीह पुत्र सलामत मसीह के बहकावे में आकर हमारी जमीन पर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने मुझे बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके चाचा का लड़का प्रेम चंद भी उसके साथ था। अभी हम लोग वहां खड़े ही थे कि राजीव मसीह पुत्र सलामत मसीह, परमजीत प|ी गुलाम मसीह, प्रेम मसीह पुत्र शिंदा मसीह, विलियम मसीह पुत्र जगदीप मसीह, कश्मीर मसीह पुत्र नाजर मसीह, दलबीर मसीह पुत्र गुलाम मसीह, बलविन्दर मसीह पुत्र शिंगारा मसीह, राबट मसीह पुत्र रौनकी मसीह, लाभ मसीह पुत्र जेमस मसीह, सैमसन मसीह पुत्र सलामत मसीह, कांता देवी प|ी कुलविंदर मसीह, रानी प|ी कश्मीर मसीह, शीली देवी प|ी सम्मा मसीह, रीना प|ी लाभ मसीह सभी निवासी गांव दारापुर तथा कर्म सिंह पुत्र साईं निवासी थरीएवाल (बटाला) ने हम दोनों पर तेजधार हथियार व लाठियों से हमला कर जख्मी कर दिया। थाना पुरानाशाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करके 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।