गांव बसंत कोट के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
भास्कर संवाददाता | बटाला
गांव बसंत कोट के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, मृतक की प|ी का आरोप है उसके पति के मौत उसके दोस्तों द्वारा उसे गलत नशा देने के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मृतक के मामा सतनाम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह निवासी बसंत कोट दोपहर के समय अपने दोस्त लाला और हीरा के साथ घर पर आया। घर आने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत खराब देख उसे बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक की प|ी रजिंदर कौर का कहना है कि उसके पति अमृतपाल सिंह को उसके दोस्त लाला और हीरा कहीं ले गए थे। उन्होंने उसे गलत नशा दिया था, जिस कारण उसके पति की हालत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ चरनजीत सिंह ने बताया कि मृतक अमृतपाल सिंह की प|ी रजिंदर कौर के बयानों के आधार पर लाला निवासी बसंतकोट और हीरा निवासी चंदू सूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।