बटाला/डेरा बाबा नानक | थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत गांव छोटा ठेठरके के मोटर वाले कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में 72 घंटे के लिए पहचान होने तक रख दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि सुबह के समय उन्हें सूचना मिली कि गांव छोटा ठेठरके में एक मोटर वाले कमरे में एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। तभी पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया और लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से लाश की पहचान भी की गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसएचओ का कहना है कि 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।