बटाला|बुलंद भारत सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष और समाज सेवक कंचन चौहान ने कहा कि आज भी नारी समाज में सुरक्षित नहीं है। उसे जो सम्मान मिलना चाहिए, नहीं मिल रहा। समाज में कुछ पुरूष पति, भाई के रूप में सहयोग देकर महिलाओं के काम के प्रति हौंसला बढ़ाते हैं, परन्तु ऐसा पुरूषों की भी मात्रा कम नहीं है जो आज भी यह सोचते हैं कि महिला को ज्यादा आजादी, शिक्षा, अधिकार और मान नहीं देना चाहिए। पुरूषों को अपना दृष्टिकोण परिवर्तित करना चाहिए।