मीटिंग के दौरान जानकारी देते पंजाब वैद्य मंडल के पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता| बटाला
पंजाब वैद्य मंडल की मीटिंग बटाला क्लब में पंजाब प्रधान डॉ. जनक राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समूह ब्लॉक बटाला के डॉक्टर शामिल हुए। इस मौके प्रधान जनक राज ने सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा के साथ हुई मीटिंग के बारे में बताया कि पंजाब वैद्य मंडल की मांगों के बारे में सेहत मंत्री को अवगत करवाया गया है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलाने को कहा गया है। इस दौरान पंजाब प्रधान ने आए हुए डॉक्टरों को साफ-सुथरी और नशा रहित प्रेक्टिस करने के लिए कहा। इस अवसर पर वैद्य प्रेम सिंह, सुदेश बावा, गुरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, गुरमीत गोल्डी, अविनाश, कुलविंदर, रजिंदर, पुष्प वर्मा, उर्मल, कश्मीर सिंह, गुरदीप सिंह, सलविंदर सिंह, बलकार सिंह, जुझार सिंह, गुलशन कुमार व सभी डाक्टर मौजूद थे।