बीएड थर्ड सेमेस्टर में सिमरन ने टॉप किया
बठिंडा| पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से घोषित बीएड थर्ड सेमेस्टर के परिणाम में एसएसडी गर्ल्स कॉलेज आफ एजुकेशन की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सिमरन अरोड़ा ने 91.3 प्रतिशत अंकों से कॉलेज में पहला जबकि जसबीर कौर व गुरनिमरत कौर ने 70.6 प्रतिशत से दूसरा तथा नेहा जोरा ने 90.3 प्रतिशत से तीसरा तथा सोनाली जिंदल 90 प्रतिशत अंकों से चौथे स्थान पर रही। कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधान एडवोकेट सोमनाथ बाघला, सचिव अजय गुप्ता ने छात्राओं को शाबाशी देते हुए प्रिंसिपल डॉ. अनु मल्होत्रा व स्टाफ को बधाई दी।
जसबीर
गुरनिमरत
नेहा