आदेश अस्पताल में की गई सफल कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी
बठिंडा| जन्म से ही गूंगी और बहरी रिया का आदेश मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन कॉकलियर इंप्लांट 13 अप्रैल को हुुआ0। यह ऑपरेशन डा. ग्रेस बुद्धिराजा (एमएस ईएनटी) और उनकी टीम द्वारा किया गया। अब बच्ची ठीक है और उनकी स्पीच थेरेपी चल रही है। जन्म से ही गूंगे और बहरे बच्चों के लिए यह सर्जरी एक वरदान के समान है। मालवा में आदेश इकलौता इंस्टिट्यूट है जहां पर कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी की जाती है। ऑपरेशन के दौरान मरीज से कोई भी दवाई का खर्च नहीं लिया गया। आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. गुरप्रीत गिल ने बताया कि मालवा के आदेश अस्पताल में सफल कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी बहुत कम खर्च में की जाती है।