पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • नशा तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार, नशीली गोलियां, अवैध शराब बरामद

नशा तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार, नशीली गोलियां, अवैध शराब बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर नशीली गोलियां, अवैध शराब और भुक्की बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थाना नथाना के हवलदार गुरप्रीत सिंह ने गांव लेहरा सोंधा से 9 बोतल अवैध शराब बरामद कर आरोपी चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया। थाना तलवंडी साबो के एएसआई मेजर सिंह ने कलालवाला गांव निवासी दलजीत सिंह के घर में रेड करके उसे 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना तलवंडी साबो के एएसआई गुरमेज सिंह ने गांव बहमन जस्सा सिंह निवासी रेशम सिंह के घर में रेड करके उसकी प|ी सुखपाल कौर को 11 बोतल शराब के साथ काबू किया। उधर, थाना दयालपुरा पुलिस ने गांव अकलिया जलाल निवासी रूप सिंह के घर में दबिश देकर उसे तीन किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना बालियांवाली पुलिस ने गांव झड़ूके में नाकाबंदी के दौरान फूल निवासी हरजिंदर सिंह से 270 नशीली गोलियां बरामद की। थाना नंदगढ़ पुलिस ने गांव रायके कलां में की गई नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 20 शीशी सिरप तथा 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गांव लूलबाई निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं...