भास्कर न्यूज| गोनियाना/ बठिंडा
गोनियाना मंडी में एक डेरा प्रेमी डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अभद्र शब्दावली की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी जिसको लेकर हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस को दी शिकायत में गोनियाना मंडी के विपिन कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने रविवार सुबह अभद्र शब्दावली वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने पोस्ट डिलीट कर दी और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में माफी मांग ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।