पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बिन्नी करेंगी एक्ट्रेस सुनीता धीर की फिल्म में ज्वेलरी डिजाइन

बिन्नी करेंगी एक्ट्रेस सुनीता धीर की फिल्म में ज्वेलरी डिजाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| मौड़ मंडी की रहने वाली बिन्नी जिंदल पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सुनीता धीर की अगली फिल्म में माॅडल्स की ज्वेलरी डिजाइन करेंगी। पटियाला में शनिवार को इलीट क्लब द्वारा इंटरनेशनल वंडर वुमन अवार्ड्स का आयोजन किया गया जिसमें मौड़ मंडी, बठिंडा की रहने वाली बिन्नी जिंदल को भी सम्मानित किया गया। बिन्नी ने बताया कि उन्होंने अपना एक ज्वेलरी ब्रांड खोला है, जोकि फिलहाल आनॅलाइन मौजूद है। बिन्नी ने बताया कि इलीट क्लब द्वारा आयोजित समारोह में सुनीता धीर बतौर जज पहुंची थीं। उन्होंने उनकी अगली पंजाबी फिल्म में माडल्स की ज्वेलरी डिजाइन करवाने का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं...