पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज मांगने पर पति, सास और ससुर पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस पे पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पुलिस को दिए बयान में जगदीश कुमार वासी मछाना ने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान की शादी बठिंडा की खेता सिंह बस्ती के रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के एक साल बेटी के ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन उनकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। यहीं नहीं उसके ससुराल वालों ने उसका स्त्री धन भी खुर्द-बुर्द कर दिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत की जांच के बाद आरोपियों प्रदीप कुमार, उसके पिता विजय कुमार और माता सपना रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खेता सिंह बस्ती में स्थित उनके घर में रेड की थी लेकिन वे नहीं मिले।

खबरें और भी हैं...