गांव जीदा के पास एक बाइक सवार को कुचलने वाले ट्रक चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। नहियांवाला पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह वासी रोमाणा अजीत सिंह वाला ने बताया कि 19 मई को उसका भतीजा गुरसेवक सिंह जो गांव जीदा में एक फैक्टरी में काम करता है। रोजाना की तरह उसका भतीजा बाइक पर फैक्टरी आ रहा था। जैसे वह जीदा के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की पहचान महिंदर सिंह के तौर पर हुई जो सैनी कालोनी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।