पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 231 करोड़ से 3025 लोग घर, 92 करोड़ से 1508 स्टूडेंट्स कर सकेंगे उच्च शिक्षा का सपना साकार

231 करोड़ से 3025 लोग घर, 92 करोड़ से 1508 स्टूडेंट्स कर सकेंगे उच्च शिक्षा का सपना साकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष 2018-19 में बैंकों से लोन लेकर अपना कारोबार शुरू करने, पढाई करने, मकान बनाने या अन्य काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बैंकों के लोन का एनुअल वार्षिक प्लान बुधवार को डीसी दीप्रवा लाकरा ने जारी किया। इसमें बेशक किसानों को प्राथमिकता दी गई है लेकिन अपना घर बनाने का सपना देखने वाले या फिर बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बैंकों से कर्ज लेने वालों को भी बैंक की सालाना स्कीम में शामिल किया है। एडीसी साक्षी साहनी भी मौजूदगी में डीसी से प्लान जारी करते बताया कि वित्तीय वर्ष में बैंक 10 हजार 608 करोड़़ रुपए के कर्ज जारी करेंगे, जिसके तहत 1,90,631 नए लोगों के अकाउंट खोलने का टारगेट है।

यह है प्लान की खासियत

यह प्लान विभिन्न योजनाओं के तहत जिले की एग्रीकल्चर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें से 52 फीसदी यानि कि 5640 करोड़ रुपए के लोन तो सिर्फ एग्रीकल्चर के लिए ही जारी किए जाएंगे। जबकि बाकी में से 2357 करोड़ के लोन अन्य पर्सनल यूज के लिए रखे गए हैं। इनमें होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, वाहन लोन आदि समेत किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं के तहत कर्ज जारी होगा। इसके अलावा 1199 करोड़ रुपए का कर्ज इंडस्ट्री के लिए रिजर्व रखा गया है।

1.28 लाख किसानों को एग्रीकल्चर के लिए ‌Rs.5640 करोड़़ के लोन का प्रस्ताव

वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं... कर्ज प्रायरिटी और नॉन प्रायरिटी सेक्टर के तहत जारी होंगे, जिनको अगले साल 31 मार्च तक बांटा जाएगा। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में 1,90,631 नए लोगों के अकाउंट खोलने का भी टारगेट है।

डीसी दीप्रवा लाकड़ा ने प्रशासनिक अफसरों के साथ वर्ष 2018-19 के दौरान बैंकों की तरफ से जारी किए जाने वाले लोन का प्लान जारी किया।

दो तरह से जारी होगा एग्रीकल्चर लोन

बैंकों की ओर से एग्रीकल्चर के तहत 1 लाख 28 हजार 29 अकाउंट खोलकर 5640 करोड़ रुपए का लोन जारी किया जाएगा। इसको दो केटेगरी में बांटा गया है, एक फसलों के लिए तो दूसरा मशीनरी के लिए है। इसके तहत फसलों के लिए 3 लाख रुपए का कर्ज लेने पर 7 फीसदी ब्याज लगेगा, जिसमें से 3 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी व ब्याज 4 फीसदी रह जाएगा। जबकि 3 लाख रुपए से ज्यादा का लोन लेने के लिए अलग अलग केटेगरी हैं। इसके अलावा दूसरी केटेगरी के तहत मशीनरी लेने पर लोन दिया जाएगा, जिसकी ब्याज प्रतिशतता 12 फीसदी के लगभग रहेगी।

जिले के बैंकों की स्थिति

जिले में सरकारी व प्राइवेट कुल 34 बैंक हैं, जिनमें 21 सरकारी व 10 प्राइवेट बैंक हैं तो 1 ग्रामीण बैंक, 1 कोऑपरेटिव बैंक व 1 पीएडीबी बैंक है। इन सभी बैंकों की जिले में 337 ब्रांचें हैं, जिसके तहत सरकारी बैंकों की 270 ब्रांचें हैं। वहीं प्राइवेट बैंकों की 67 ब्रांचें हैं। इनमें सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की 78 ब्रांचें हैं तो प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की 23 ब्रांचें हैं। इसके अलावा बठिंडा शहर में सरकारी व प्राइवेट बैंकों की कुल 123 शाखाएं हैं।

बैंकों का एनुअल लोन प्लान

एजुकेशन

लोन लेने के लिए जहां पर स्टडी करनी है, चाहे देश या विदेश में, उसका आफर लेटर सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके साथ केवाईसी होना जरूरी है।

एग्रीकल्चर

फसल के लोन लेने पर अगर जमीन अपनी है तो उसके कागजात होने चाहिए, अगर जमीन ठेके पर है तो लोन लेने वाले का गिरदावरी में नाम होना चाहिए। इसके अलावा मशीनरी के लिए लोन लेने पर कीमत की वैल्यू का एस्टीमेट होना जरूरी है।

गत वर्ष के मुकाबले बढ़ाए 459 करोड़ रुपए

जिले में गत वर्ष 2017-18 के दौरान 10,149 करोड़ रुपए का टारगेट रखा गया था, जिसको इस बार 459 करोड़ बढ़ाकर 10,608 करोड़ किया गया है। इनमें से 2038 करोड़ रुपए का लोन प्राइवेट बैंकों द्वारा जारी किया जाएगा तो 8570 करोड़ रुपए का लोन सरकारी बैंकों की तरफ से जारी किया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर लाजपत राय व एलडीएम राजीव तिन्ना के अनुसार 31 दिसंबर 2017 तक बैंकों ने 9949 करोड़ रुपए के विभिन्न योजनाओं के तहत लोन जारी किए गए हैं। जबकि जिले में इस समय कुल 28 लाख 20 हजार 969 अकाउंट होल्डर हैं, जिनके खातों में 12,611 करोड़ रुपए का 31 दिसंबर 2017 तक का डिपोजिट रिकार्ड किया गया है।

केटेगरी लोन अमाउंट अकाउंट रेट आफ इंटरेस्ट

एजुकेशन 92 करोड़ 1508 12 फीसदी

होम लोन 231 करोड़ 3025 8 से 9 फीसदी

एग्रीकल्चर 5640 करोड़ 1,28,029 3 से 12 फीसदी

यह डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

होम लोन

इस केटेगरी में अगर प्लॉट खरीदने के लिए लोन लेना है तो उसका ब्याना जरूर होना चाहिए। वहीं अगर मकान का निर्माण करने के लिए अपनी जमीन पर लोन चाहिए तो प्लाट की रजिस्ट्री जरूरी होनी चाहिए। इसके अलावा बैंकों द्वारा जो होम लोन जारी किया जाता है वह सारी योजनाओं के तहत एक जैसा ही होता है, मगर सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इंटरेस्ट सब्सिडी मिल जाती है।

खबरें और भी हैं...