पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बीच रास्ते में घेरकर व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा, अज्ञात पर केस

बीच रास्ते में घेरकर व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा, अज्ञात पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जिले में लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 4 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना नथाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर मनप्रीत शर्मा निवासी गांव गिल कलां ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह गांव से नथाना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गिदड़ गांव के पास पहुंचा। रास्ते में खड़े 4 लोगों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया और उससे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मंजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...