फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री में 3 लोग नामजद
बठिंडा| थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के आरोप में बाप-बेटी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत देकर हीरा चौक निवासी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी तनीशा गर्ग, उसके पिता भागवान दास गर्ग निवासी पावर हाउस रोड और राकेश कुमार निवासी सुचा सिंह वाली गली निवासी ने फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर के आधार पर पहले उसकी जमीन की पावर ऑफ अटार्नी तैयार करवाई। उसके बाद फर्जीवाड़ा करके वह जमीन तनीशा गर्ग के नाम पर ट्रांसफर करा दी। दस्तावेज पर लिखा गया है कि करनैल सिंह ने वह जमीन तनीशा गर्ग को उपहार स्वरूप दी है। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर ईओ विंग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।