पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • राजिंदरा कॉलेज में 100 एससी गर्ल्स के लिए बनेगा होस्टल

राजिंदरा कॉलेज में 100 एससी गर्ल्स के लिए बनेगा होस्टल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिंदरा कॉल्ेज में आने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों को अब शहर में पीजी या रोज अप डाउन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार ने बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत करीब 2 करोड़ की लागत से होस्टल का निर्माण करने का फैसला लिया है। होस्टल में पहले 50 कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की व्यवस्था होगी, जबकि कॉलेज में इस समय 457 अनुसूचित जाति के छात्र हैं। यह योजना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि जिले में आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली लड़कियां कॉलेज में पढ़ने के लिए आती है।योजना के तहत 100 फीसदी अदायगी केंद्र से होगी।

कालेज में पढ़ रहे हैं 457 अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स, जिला भलाई दफ्तर ने राजिंदरा कॉलेज से मांगा एस्टीमेट

जैसे- जैसे साल बीते बढ़ता गया एस्टीमेट

राजिंदरा कॉलेज की ओर से योजना से पहले 2007 में होस्टल का निर्माण करवाने को लेकर एस्टीमेट तैयार करवाया गया था, जिसकी वैल्यू उस समय 1 करोड़ 28 लाख 55 हजार 600 रुपए थे। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब 2012 में एस्टीमेट तैयार करवाया तो वह पहले वाली राशि से बढकर 1 करोड़ 85 लाख 69 हजार 200 रुपए हो गया। वहीं अब 6 साल बाद फिर से एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है, जो अब 2 करोड़ के करीब पहुंचने की संभावना है।

एससी स्टूडेंट्स को छात्रावास की सुविधा दी जाती है। केंद्र सरकार बच्चों को छात्रावास के साथ साथ 2500 रुपए की राशि भी देगी। छात्रावास में छात्रों को एक चारपाई, मेज और कुर्सी की व्यवस्था दी जाएगी। केंद्र छात्रावास के निर्माण के लिए ही सहायता देती है, बाद में सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। छात्रावास कम अनुसूचित जाती महिला साक्षरता वाले क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान के 200 मीटर में होगा। योजना के तहत हर छात्रावास मे 100 से अधिक छात्र नहीं होने चाहिए।

योजना में यह कुछ होगा

पंजाब के सात जिलों में बनेंगे होस्टल

बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत एससी गर्ल्स के लिए होस्टल के निर्माण को लेकर भलाई विभाग के संयुक्त डायरेक्टर ने 29 मार्च को 6 जिलों में डीसी को पत्र जारी किया। इसमें अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना मोहाली और पटियाला को सारी डिटेल देने को कहा था। इसके बाद डीसी ने यह पत्र जिला भलाई दफ्तर को जारी किया गया, जहां से 11 अप्रैल को राजिंदरा कॉलेज को भेजा गया।

पहले भी जारी किए हैं पत्र

केंद्र की योजना 2014-15 में बनकर तैयार हुई है। इसके बाद इस पर कार्रवाई शुरू की गई है। जहां से सारी तैयारी होने के बाद अब भलाई विभाग की ओर से दो महीनों में चार पत्र राजिंदरा कॉलेज को जारी किए जा चुके हैं, जिसके तहत पहला पत्र 26 फरवरी, दूसरा 12 मार्च व तीसरा 28 मार्च को जारी किया गया है। अब चौथा पत्र 11 अप्रैल को भेजा गया है। वहीं राजिंदरा कॉलेज के प्रबंधकों का कहना है कि उनके द्वारा होस्टल के निर्माण को लेकर एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है, जिसकी डिटेल जल्द भेजी जाएगी।

मांगी है डिटेल

केंद्र सरकार की बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत राजिंदरा कॉलेज में होस्टल का निर्माण करने के लिए एस्टीमेट मांगा गया है। इसकी डिटेल मिलने के बाद इसको भेजा जाएगा, जिसके बाद निर्माण के लिए फंड जारी होगा। - सरदूल सिंह, जिला भलाई अफसर।

खबरें और भी हैं...