बठिंडा में लाल किला| बैसाखी मेले का एंट्रेस गेट बनाया ऐतिहासिक
बठिंडा| पावर हाउस रोड पर बैसाखी मेला लगाया गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। मेले के एंट्रेस गेट को यादगार बनाने के लिए लाल किले का रूप दिया गया है। इसके ऊपर तिरंगा भी लगाया गया है। वहीं मेले में आने वाले लोग एंट्रेस पर खड़े होकर दिल्ली के लाल किले के साथ सेल्फियां ले रहे हैं। जिससे वह खुद को दिल्ली मे होने का एहसास दिला रहे हैं।