रामपुरा फूल में वाहनों से उतरवाए प्रेशर हाॅर्न
भास्कर संवाददाता| रामपुरा फूल
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दिशा निर्देश के अंतर्गत स्थानीय मौड़ चौक में बसों और अन्य व्हीकलों के प्रेशर हार्न उतरवाए गए। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बठिंडा के एसडीओ रोहित सिंगला ने बताया कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से दिए आदेशों के अंतर्गत समय-समय पर वाहनों की चेकिंग कर प्रेशर हार्न उतरवाए जा रहे हैं और इससे पैदा होने वाले बुरे प्रभावों के बारे ड्राइवरों को अवगत करवाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज हरमेल सिंह के नेतृत्व में बसों, ट्रकों और अन्य भारी व्हीकलों की चेकिंग कर करीब एक दर्जन प्रेशर हार्न उतरवाकर नोटिस जारी किये गए। सिंगला ने बताया कि प्रेशर हार्न खरीदने और बेचने, बुलेट मोटर साइकिल के पटाखे और मल्टी हार्न पर पूर्ण पाबंदी है फिर भी कुछ गाड़ियां वाले कानून की परवाह न करते हुए इनका इस्तेमाल करते हैं।